बिहार के BJP नेताओं की दिल्ली में ताबड़तोड़ दो बैठकें, क्या होने वाला है कुछ बड़ा?

नई दिल्ली: बिहार में अगले वर्ष होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार एक्शन मोड में है। भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोर शोर से अभी से जुट गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में बिहार भाजपा की दो दो बैठकें होने वाली है जिसमें बिहार के दिग्गज नेता शामिल होंगे। पहले बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर सुबह 10 बजे से होगी।

Highlights

गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, मंगल पांडेय, बिहार राज्य प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। गिरिराज सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में सभी नेता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। वहीं दोपहर दो बजे पार्टी नेताओं की बैठक भाजपा मुख्यालय में होगी जिसमें बिहार के दिग्गज नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि बैठक में बिहार में गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ तालमेल मिला कर चुनाव की तैयारी और चुनाव लड़ने की बातों पर बातचीत होगी। इसके साथ ही पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी नेताओं को टिप्स देंगे। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि भाजपा मुख्यालय में हो रहे बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के सभी महासचिव के साथ बैठक की थी। बैठक में बिहार से सांसद राधा मोहन सिंह भी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish आज राज्य में करेंगे सौगातों की बौछाड़, करेंगे…BJP BJP BJP BJP

BJP

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

सीएम नीतीश कुमार ने नवनिर्मित ‘पटना साहिब भवन’ का किया उद्घाटन,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गुरु का बाग पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुगोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व के...