चाचा ही निकला बलात्कारी, छह वर्षीय भतीजी को बनाया हवस का शिकार

चाचा ही निकला बलात्कारी

Gaya– चंदौती थाना क्षेत्र में छह वर्षीय नाबालिक के साथ बलात्कार मामले में पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

एससी मनीष कुमार ने कहा कि बलात्कारी और कोई नहीं बल्कि नाबालिग का अपना

सगा चाचा और उसके दो दोस्त हैं,सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है.

बता दें कि फिलहाल नाबालिग का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज गया,आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है

, नाबालिग की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है.

अभी तक उसकी स्थिति मेंं कोई खास सुधार नहीं हुआ है, चिकित्सकों के द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इस मामले में नाबालिग के पिता ने चंदौती थाना में मामला दर्ज करवाया था, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कल तक पुलिस की ओर से कुछ भी बताने से इंकार किया जा रहा था.

पुलिस का दावा था कि आरोपियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

लेकिन आज पुलिस ने सभी आरोपियों का गिरफ्तारी करने का दावा किया, पुलिस के दावे के अनुसार नाबालिग से

बलात्कार करने वाला और कोई नहीं उसका चाचा और उसके दो दोस्त थें.

पुलिस का दावा स्पीडी ट्रायल कर तीनों आरोपियों को सजा दिलवाने की है.

रिपोर्ट- राम मूर्ति पाठक 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...