UP : काशी में मना शक्तिपीठ माता विशालाक्षी का प्राकट्य दिवस

डिजीटल डेस्क : UP – काशी में मना शक्तिपीठ माता विशालाक्षी का प्राकट्य दिवस। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शक्तिपीठ माता विशालाक्षी का प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री काशी विश्वनाथ न्यास की ओर से देवी के समस्त 16 श्रृंगार व पर्व वस्त्र का समर्पण ज्योतिर्लिंग पीठ से काशीपुराधिपति श्री विश्वनाथ महादेव द्वारा किया गया।

माता विशालाक्षी के लिए श्रृंगार को दी गईं 16 सामग्रियां

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से माता के श्रृंगार के लिए 16 श्रृंगार की सामग्रियां भेजी गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर की ओर से माता विशालाक्षी के मंदिर दो जोड़ी वस्त्र भी भेंट स्वरूप दिए गए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से श्रृंगार समर्पण की पहल इसी वर्ष की चैत्र नवरात्रि से प्रारंभ की गई।

श्रृंगार सामग्री को श्री काशीविश्वनाथ धाम के मुख्य मंदिर से माता विशालाक्षी मंदिर तक ले जाने के दौरान एवं विशाालाक्षी मंंदिर में भेंट स्वीकार किए जाने के अनुष्ठान के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, एसडीएम शंभु शरण और माता विशालाक्षी मंदिर के महंत आचार्य राजनाथ तिवारी समेत दोनों ही मंदिरों को पूजन स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

बता दें कि काशी में ज्योतिर्लिंग तथा शक्तिपीठ नजदीक स्थित हैं। यही वजह है कि मंदिर न्यास द्वारा यह पहल की गई कि सभी देवी पर्व के अवसर पर देवी के समस्त सोलह श्रृंगार एवं पर्व वस्त्र का समर्पण ज्योतिर्लिंग पीठ से काशीपुराधिपति श्री विश्वनाथ महादेव द्वारा किया जाए।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...