NDA की शानदार जीत के बात CM नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार से मिलने का सिलसिला जारी है। एनडीए गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिसमें भाजपा (89), जदयू (85), लोजपा रामविलास (19), हम (5) और रालोमो चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश और वशिष्ठ नारायण से मिलकर उन्हें बधाई दी

आपको बता दें कि आज यानी 16 नवंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सुबह एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। बिहार चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड जीत के बाद आज मुख्यमंत्री से मिलने उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे हैं। वहीं कुशवाहा ने जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलकर एनडीए की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

Nitish Kushwaha 1 1 22Scope News

अब शपथ और नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है – सूत्र

सूत्रों की मानें तो अब शपथ और नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। कल यानी 17 नवंबर को देर शाम विधायक दल की बैठक के बाद तमाम चीजें शुरू हो जाएगी। सीएम से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार का गठन बहुत जल्द हो जाएगा। एक से दो दिन के अंदर सबकुछ हो जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री को हमने बधाई दी है।

यह भी पढ़े : दानापुर सीट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद CM नीतीश से मिले रामकृपाल यादव

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...