उपेंद्र को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, कहा- खत्म कर देंगे 10 दिन में…

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम पर धमकी मिली है। 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बात कही गई है। एनडीए में शामिल नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी गुरुवार यानी 19 जून की रात सोशल मीडिया एक्स से दी है। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी की है और कार्रवाई की मांग की है।

Goal 5 22Scope News

कुशवाहा ने कहा- लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार सात धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से आठ बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।

उपेंद्र कुशवाहा ने वरीय पदाधिकारी को दे दी है जानकारी, कार्रवाई की मांग की

आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में पटना के वरीय पदाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा है कि नए एसएसपी पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है। कुशवाहा के इस पोस्ट पर कमेंट कर पटना पुलिस की ओर से कार्रवाई करने की बात कही गई है। कमेंट में साइबर थाने को टैग कर लिखा गया है कि साइबर थाने को सूचना प्रेषित कर दी गई है। जाचोपरांत आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पप्पू यादव को भी मिली थी कई बार धमकी

दरअसल, इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कई बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। उन्होंने भी शिकायत की थी। अब आरएलएम प्रमुख को ऐसे समय में धमकी मिली है। आज यानी 20 जून को बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस के हाथ इस मामले में क्या कुछ लगता है।

यह भी पढ़े : ‘Rest in Peace कर देंगे’, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, ऑडियो वायरल

कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...