UPSC Prelims Exam 2026: रांची के 36 केंद्रों पर आज परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची में यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज 36 केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रशासन ने सुरक्षा और निषेधाज्ञा के विशेष इंतजाम किए हैं।


UPSC Prelims Exam 2026 रांची: रांची में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

UPSC Prelims Exam 2026: दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गयी है।

UPSC Prelims Exam 2026: सभी केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गयी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा।


Key Highlights

  • रांची के 36 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी

  • सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती

  • सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक निषेधाज्ञा लागू

  • कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट


UPSC Prelims Exam 2026: केंद्रों के आसपास लागू रहेगी निषेधाज्ञा

विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गयी है। यह आदेश रविवार सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अनावश्यक भीड़ से बचने को कहा है।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...