Advertisment

भारत के नक्शे पर जूता पहनकर झंडोत्तोलन का Video वायरल

भोजपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे गणतंत्र दिवस के मौके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर आपत्तिजनक दृश्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोजपुर जिले के कोइलवर स्थित आरजे मेमोरियल पब्लिक स्कूल का है।

विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र सिंह जमीन पर बनाए गए भारत के नक्शे पर जूता पहनकर खड़े होकर झंडोत्तोलन करते नजर आ रहे हैं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र सिंह जमीन पर बनाए गए भारत के नक्शे पर जूता पहनकर खड़े होकर झंडोत्तोलन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इसे राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की भावनाओं का अपमान बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित व्यक्ति एवं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : 77वां गणतंत्र दिवस : बिहार के अलग-अलग जिलों में फहराया गया तिरंगा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...