Advertisement
Advertisement

DEO के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी, करोड़ों बरामद, सांसद ने जताया आभार

बेतिया : बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस टीम ने डीईओ के विभिन्न ठिकानों पर लगभग 10 घंटे तक छापेमारी की, जिसमें करीब दो करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई। इतनी बड़ी रकम की गिनती में विजिलेंस टीम को नोट गिनने की मशीनों की मदद से भी 5 घंटे से अधिक का समय लगा।

इस मामले में बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की गई। जायसवाल ने याद दिलाया कि चार महीने पहले 20 सूत्री बैठक में मंत्री जनक राम के सामने उन्होंने पश्चिम चंपारण में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। सांसद ने एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बताया कि चुनाव के दौरान इसी डीईओ की पत्नी से बेतिया मुफस्सिल थाने के सामने एक करोड़ रुपए नकद पकड़े गए थे, लेकिन यह मामला दब गया।

यह भी देखें :

उन्होंने इस बार की छापेमारी में बरामद राशि को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। कहीं तीन करोड़, कहीं 1.87 करोड़ और कहीं 1.27 करोड़ रुपए की बात कही जा रही है। जायसवाल ने सरकार से इस मामले की विशेष निगरानी की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि अन्य छह स्थानों पर की गई छापेमारी में कितनी रकम बरामद हुई। उन्होंने आम जनता से भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े : चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...