पटना गोलीबारी : CCTV फुटेज आई सामने, नकाबपोश अपराधियों ने की थी फायरिंग

284
पटना गोलीबारी : CCTV फुटेज आई सामने, नकाबपोश अपराधियों ने की थी फायरिंग
पटना गोलीबारी : CCTV फुटेज आई सामने, नकाबपोश अपराधियों ने की थी फायरिंग
Advertisment

पटना : पिछले 24 जून की शाम पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने दहशत फैला दी थी। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज हैरान करने वाला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में नकाबपोश अपराधी किस कदर फायरिंग कर रहे हैं यह घटना कमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि काफी देर तक यह अपराधी बीच सड़क पर दहशत फैलाते रहे।

Advertisment

LN Mishra 1 22Scope News

जिस समय घटना हुई उस वक्त ADG लॉ एंड ऑर्डर उसी रास्ते से गुजर रहे थे

आपको बता दें कि हड़ताली मोड़ इलाके से उस वक्त एडीजी लॉ इन ऑर्डर पंकज दराद की गाड़ी गुजर रही थी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड ने काउंटर फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद पटना पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों को निलंबित कर दिया गया है लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में तो लिया जरूर है लेकिन अबतक उन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। बता दें कि अपराधी बगैर नंबर वाली स्कॉर्पियो में सवार होकर इलाके में दहशत मचाते रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : बोरिंग रोड में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Advertisement