रांचीः राजद से निष्कासित विनोद सिंह ने युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते अध्यक्ष रंजन यादव को भाजपा का एजेन्ट बताया है.
बता दें कि 15 नवंबर को राजद सुप्रिमो लालू यादव ने चार पार्टी नेताओं विनोद सिंह, अनिल यादव, डॉ मनोज और मनोज पांडे को छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि निष्कासन की वजह नहीं बताई गई थी. विनोद सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल था.
विनोद सिंह ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगाया उसे तो पार्टी के अन्दर रखा जा रहा है. जबकि पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है. विनोद सिंह ने इस मामले में शीर्ष नेतृत्व से न्याय की मांग की है.
हांलाकि इस बीच यह खबर भी आ रही है कि डॉ मनोज का निष्कासन रद्द कर दिया है. लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

















