कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए बिहार-झारखंड में वोटिंग जारी

पटना/रांची : कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए

बिहार, झारखंड सहित देश के कई राज्यों में वोटिंग हो रही है.

वहीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुमार जयमंगल समेत कई नेताओं ने वोट डाले.

झारखंड में 319 डेलीगेट्स मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला कांग्रेस के

दो वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है.

22 साल बाद ये पहला मौका है जब कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनने जा रहा है.

rajesh thakur1 22Scope News

कांग्रेस अध्यक्ष पद: बिहार में 550 से अधिक डेलीगेट्स करेंगे वोटिंग

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मतदान चल रहा है.

सदाकत आश्रम में पोलिंग स्टेशन बनाया गया है, जहां 550 से अधिक डेलीगेट्स वोटिंग करेंगे.

वोटिंग के लिए लम्बी कतार लग गई है. पार्टी के नेता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है.

bihar congress 22Scope News

देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र पर हो रही वोटिंग

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव 22 साल बाद हो रहा है. मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है.

ऐसा पहली बार हो रहा है जब नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई व्यक्ति पार्टी का अध्यक्ष बनेगा.

चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

इनमें प्रदेश कांग्रेस समितियों प्रतिनिधि वोट डालेंगे. पीसीसी के 9,000 से ज्यादा डेलिगेट्स गुप्त

मतदान के जरिये पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे.

ये डेलिगेट्स पार्टी के भीतर हर पांच साल में चुने जाते हैं.

कांग्रेस पार्टी के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद: पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी

गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे

का पार्टी अध्यक्ष के बनने के पूरी संभावना मानी जा रही है.

हालांकि थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं.

थरूर ने चुनाव प्रचार के दौरान असमान अवसरों के मुद्दे उठाए, लेकिन खड़गे और पार्टी

के साथ उन्होंने यह भी माना है कि गांधी परिवार के सदस्य तटस्थ हैं

और कोई ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ नहीं है.

रिपोर्ट: करिश्मा/प्रणव राज

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...