बिहार के 04 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पूर्व सीएम जीतनराम समेत इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

पटना: बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र में सूबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के पहले चरण में मतदान केंद्रों पर युवा वोटरों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। चुनाव को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। पहले चरण के मतदान में गया सीट से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी मैदान में हैं तो उनके विरोध में वहां से बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत हैं।

जमुई से लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग के जीजा अरुण भारती। नवादा सीट से भाजपा के विवेक ठाकुर हैं तो राजद से श्रवण कुशवाहा जबकि निर्दलीय विनोद यादव इस सीट को त्रिकोणीय बना रहे है। औरंगाबाद में तीन बार से सांसद भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह की भिड़ंत राजद के अभी कुशवाहा से है। चारों ही लोकसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन है लेकिन कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण को बिगाड़ने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली के आरुष ने जीता क्रॉस वर्ड कांटेस्ट

04

04

Highlights

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...