होली से पहले विमान और बस किराए में भारी उछाल, ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग

रांची: होली के मद्देनजर विभिन्न महानगरों से रांची आने वाले विमानों के किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। सात मार्च से मुंबई और बेंगलुरु से रांची आने वाले विमानों का किराया 11 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई से रांची के लिए सात मार्च को एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट 12,625 रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि बेंगलुरु से इंडिगो की उड़ान का किराया 10,650 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट 11,698 रुपये हो गई है।

रांची से दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और अन्य महानगरों के लिए विमान किराया अभी स्थिर है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि होने की संभावना है। आठ मार्च को रांची से दिल्ली जाने का किराया 6,793 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि रांची से हैदराबाद जाने का किराया 5,378 रुपये है। एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि होली के करीब आते ही बुकिंग और किराए में और इजाफा होगा।

बसों में भी बढ़ी बुकिंग

रांची से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाली बसों की बुकिंग भी तेज हो गई है। बिहार जाने वाली अधिकतर बसों की 12-13 मार्च की सीटें बुक हो चुकी हैं। फिलहाल बसों में केवल पिछली सीटें और केबिन सीटें ही उपलब्ध हैं। पटना, सीवान, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिए बस एजेंटों के अनुसार, 10 मार्च के बाद सीट बुकिंग में और तेजी आएगी।

ट्रेनों में भीड़, वेटिंग लिस्ट बढ़ी

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भी वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। 10 मार्च से हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 31 वेटिंग, थर्ड एसी में 10 वेटिंग, कोसी सुपर एक्सप्रेस के स्लीपर में पांच वेटिंग और क्रिया योग एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 10 आरएसी टिकट दिखा रहा है।

बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग बढ़ती जा रही है, और होली के करीब आते-आते वेटिंग लिस्ट में और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को जल्द से जल्द अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जा रही है।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...