केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की मौत का क्या है कारण ?

पलामू: नौडीहा बाजार से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की मौत की सूचना प्राप्त हुई है. नौडीहा बाजार के डगरा पिकेट पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. उनकी मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है. सब-इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह यादव पलामू के अति नक्सल प्रभावित डगरा पिकेट में तैनात थे. जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह यादव रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए. सुबह पिकेट में तैनात जवान जब चाय पीने के लिए उन्हें उठाने गए तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई. जिसके बाद उन्हें घटना का अंदेशा हुआ. उन्हें आनन-फानन में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.भूपेंद्र सिंह यादव सीआरपीएफ 134वें बटालियन में तैनात थे. 134 बटालियन के कमांडेंट ने बताया कि भूपेंद्र सिंह यादव लो मेडिकल प्रोफाइल के थे. उपेंद्र सिंह राजस्थान के जयपुर जिले के भोटवार के रहने वाले थे. वहीं एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा.

रिपोर्ट- संजीव 

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...