Love Affairs : मेला जाने से मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका के घर में ही फंदे से लटककर दे दी जान

Love Affairs : धनबाद में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने मेला जाने से मना करने पर प्रेमिका के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के लुकैया गांव का बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक ! डिलिवरी के बाद नवजात को अस्पताल में छोड़कर चले गए परिजन, CWC और डालसा ने दिया सहारा

6 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग 

मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिला के गांडेय के रहने वाले युवक और टुंडी की रहने वाली युवती के बीच करीब 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान सोनबाद गांव में मेला लगा हुआ था जिसको देखने जाने की बात युवक ने अपनी प्रेमिका से कही। लेकिन प्रेमिका ने मेला जाने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें-Giridih Death : बाइक सहित युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Love Affairs : मेले में दूसरे युवक के साथ जाने से नाराज था प्रेमी

इसी दौरान मेले वाले दिन युवक ने अपनी प्रेमिका को किसी और युवक के साथ मेले में देख लिया। जिसके बाद युवक आगबबूला हो गया और मेले में ही दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके अगले ही दिन युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया और इस दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ।

कुंडी के सहारे फांसी लगाकर कर ली सुसाइड

इसी दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका को उसकी नानी को बुलाने की जिद पर अड़ गया। इसी बीच प्रेमिका अपनी नानी को बुलाने के लिए खेत गई। जब वह वापस आई तो देखकर उसके होश उड़ गए। युवक ने प्रेमिका के घर में ही कुंडी के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

ये भी पढ़ें-Breaking : हो गया कंन्फर्म, इस दिन होगा हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार… 

इसी बीच युवती ने हल्ला करते हुए आसपास के लोगों को घर पर बुलाया और फिर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। कई घंटो के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले में प्रेमिका से पूछताछ कर रही है।

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img