पत्नी ने मांगी सब्जी तो बेरहम पति ने मारकर किया अधमरा

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जियलगढ़ा शिव शक्ति कॉलोनी निवासी श्वेता कुमारी को पति ने इसलिए पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, क्योंकि उसने सब्जी लाने को कहा था. बस यही बात उसके लिए काल बन गई. फिलहाल पीड़िता धनबाद के एसएनएमएमसीएच में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है. वहीं हैवान पति फरार है.

बहरहाल पीड़ित महिला के आवेदन पर गोविंदपुर पुलिस ने पति अनुज कुमार साव, ससुर दुर्गा प्रसाद साव एवं सास देवंती देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट कर जख्मी करने व दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने श्वेता के पति, सास एवं ससुर के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 307, 498 ए, 34 भादवि एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत कांड अंकित किया है.

वहीं मुखिया एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मुखिया और पीड़िता ने बताया कि पति की प्रताड़ना विवाह के कुछ माह के बाद ही शुरू हो गई थी. बात-बात पर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया जाता है. वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.

 

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...