नवीन किशोर सिन्हा पथ के निर्माण से यह क्षेत्र काफी सुंदर दिखने लगा है – मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण किया। पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपए की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। नाले का जीर्णोद्धार कर इसे ढका गया है और उसपर पथ का निर्माण कराया गया है। यह पथ इनकम टैक्स चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगा। इस पथ में आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आज स्व, नवीन किशोर सिन्हा की जयंती है, मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं – CM सम्राट चौधरी

दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात् अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्व. नवीन किशोर सिन्हा की जयंती है। मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमलोगों पर उनका आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे। उन्होंने कहा कि आज हमसब लोगों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्यान्वित नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का उद्घाटन किया गया है। इस क्षेत्र से मेरा व्यक्तिगत लगाव रहा है। मंदिरी नाला खुला रहने के कारण यह अव्यवस्थित एवं प्रदूषित था। इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती थी। मंदिरी नाला पर फोर लेन पथ का निर्माण कराया गया है जिससे यह क्षेत्र काफी सुंदर दिखने लगा है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस फोर लेन सड़क को जेपी गंगापथ से जोड़ा जाएगा। 31 मार्च 2027 तक इसे पूर्ण करने का हमने निर्देश दिया है।

CM Samrat Income Tax 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- इस पथ के निर्माण से यह पूरा इलाका रेसीडेंशियल से कॉमर्शियल बनने जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से यह पूरा इलाका रेसीडेंशियल से कॉमर्शियल बनने जा रहा है। अब इस क्षेत्र में बड़े-बड़े मॉल और शो-रूम खुलेंगे। इस पथ के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं। नितिन नवीन इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव रहा है। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने इस विजन को रखा और नीतीश कुमार ने इसे जमीन पर उतारा। जब मैं नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री था उस समय मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाले पर सड़क बनवाने का निर्देश दिया था। इसके लिए मैंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत दीघा आशियाना पथ का निर्माण कराया था।

शहरों को व्यवस्थित करने और उनके विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों को व्यवस्थित करने और उनके विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। पटना को और विकसित करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। गंगा नदी के दोनों तरफ शहर का विस्तार कराया जाएगा। 66 हजार एकड़ में पाटलिपुत्र नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। गंगा नदी के उस पार सोनपुर में हरिहरनाथ के नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने का सपना देखा है। हमलोग इस संकल्प के साथ काम करेंगे कि भारत भी विकसित होगा और बिहार भी आर्थिक रूप से समृद्ध होगा।

CM Samrat Income Tax 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- उपमुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी हैं उन्होंने 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट पेश किया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी हैं उन्होंने तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बिहार की आर्थिक स्थिति को स्व. सुशील कुमार मोदी, बिजेंद्र प्रसाद यादव व विजय कुमार चौधरी ने वित्त मंत्री रहते हुए काफी मजबूत किया। बिहार में सुशासन को बनाए रखना है। विकास के काम को जारी रखना है। लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसको ठीक ढंग से क्रियान्वित करना है। राज्य में कानून का राज है, न्याय के साथ विकास का कार्य किया जा रहा है। बिहार में इंडस्ट्री लानी है तो सुशासन की गति को और बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को अगर कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो उसे 48 घंटे के अंदर पुलिस जवाब देगी। अपराधी किसी जाति, धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बिहार को अपराधमुक्त रखना है।

यह भी देखें :

पटना में कई नालों पर पथों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो – CM सम्राट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में कई नालों पर पथों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। नाले की साफ-सफाई अच्छे ढंग से करना सुनिश्चित करें ताकि जलजमाव की कोई समस्या न हो। पटना मेट्रो रेल योजना को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में डेढ़ महीने के अंदर वाटर मेट्रो शुरू किया जाएगा। हमने अधिकारियों से कहा है कि अगले वर्ष जब स्व. नवीन किशोर सिन्हा की जयंती मनाई जाए तब यहां उनकी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लें और उस पर तेजी से काम करें। कार्यक्रम में नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

CM Samrat Income Tax 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ नितिन नवीन, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुमार, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप आर पुडकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Samrat Income Tax 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...