अश्लील ऑडियो क्लीप वायरल करने के मामले में महिला को भेजा गया जेल

Bokaro: चिरा चास थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला का अश्लील और आपत्तिजनक ऑडियो क्लीप वायरल किए जाने के आरोप में कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी सेक्टर-6 निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले दो आरोपी को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।

पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोपः

पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में उनका अश्लील ऑडियो वायरल कर उनकी मानहानि की। इसके साथ ही विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

जांच में सही पाए गए आरोपः

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चिरा चास पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया।

राजनीतिक जुड़ाव भी आया चर्चा मेंः

मामले में गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह खुद को कांग्रेस से जुड़ा बताता है, जबकि गिरफ्तार महिला का प्रदेश के एक बड़े राजनीतिक परिवार से नाता बताया जा रहा है। इससे मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है।

आरोपी महिला ने दी अपनी सफाईः

जेल भेजे जाने से पहले महिला ने मीडिया से कहा कि उन्हें उनकी ही महिला साथी ने गलत तरीके से फंसा दिया है। उनका दावा है कि व्हाट्सएप ग्रुप में हंसी-मजाक के दौरान कुछ अशोभनीय बातें हुई थीं और उसी दौरान आरोपी अशोक ने उनके मोबाइल से ऑडियो क्लीप निकालकर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि बिना गलती के उन्हें भी आरोपी बना दिया गया क्योंकि क्लीप उनके मोबाइल से साझा हुआ।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...