Shocking : उठनी थी डोली, उठ गई अर्थी,………

Latehar- उठ गई अर्थी – लातेहार में एक युवती की संदेहास्पत स्थिति में मौत की खबर ने सनसनी मचा दी। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों बाद ही युवती की डोली उठने वाली थी पर उसकी जगह अब युवती की अर्थी निकलेगी।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस देगी पांच न्याय की गारंटी !-मंत्री आलमगीर आलम

इस खबर ने आस-पास के इलाके में सबको सकते में डाल दिया है कि आखिर यह हुआ कैसे। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव की बताई जा रही है।

उठ गई अर्थी – 25 अप्रैल को होनी थी शादी

बता दें कि गत 25 अप्रैल को मनीता कुमारी की शादी तय हो गई थी। शादी को लेकर पूरे घर में हर्षोउल्लास का माहौल था। शादी की तैयारी में पूरा परिवार जोर-शोर से जुड़ा हुआ था। युवती के लिए शादी के जोड़े से लेकर कई सामान लिए जा चुके थे, पर अचानक खबर आती है कि युवती का शव घर से ही कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है।

पुलिस मामले की कर रही है जांंच

इस घटना का पता चलते ही पूरा परिवार पर मानों दुख का पहाड़ गिर पड़ा है। युवती को परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई भी यह समझ नहीं पा रहा है कि युवती वहां पहुंची कैसे और उसकी मौत हुई तो हुई कैसे। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सीएस आई 13 22Scope News

ये भी पढ़ें-डबल मर्डर केस में पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप को उम्रकैद, अब आगे……. 

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से युवती बहुत खामोश सी रह रही थी। हालांकि पुलिस मृत युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उससे बहुत कुछ मामला साफ होने की उम्मीद है।

 

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...