रांची: झारखंड के डुमरी विधानसभा (गिरिडीह जिला) सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुई।
पहला राउंड में यशोदा देवी (आजसू)4124, बेबी देवी जेएमएम 2859 यशोदा देवी 1696 वोट से आगे है। बारिश के बीच मतगणना कार्य संपन्न कराने गए अधिकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खबरों के अनुसार, कुल 14 राउंड की मतगणना होगी, जिसमें मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय लेंगे। इस विधानसभा सीट के लिए विभाग में सुरक्षा की कड़ी कार्रवाई की गई है।
इन छह प्रत्याशियों में हेमंत सरकार की मंत्री बेबी देवी और NDA समर्थित आजसू पार्टी की प्रत्याशी यशोदा देवी भी शामिल हैं। बेबी देवी को INDIA गठबंधन का समर्थन है। इसके अलावा, निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरि, रोशन लाल तुरी, और एआइएमएआइ के अब्दुल मोबिन रिजवी के भाग्य का निर्णय भी होगा। मुख्य मुकाबले में मंत्री बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच होगा।

















