Yogi in Assembly : सख्त लहजे में सीएम योगी ने दहाड़ा – ‘महिलाओं से बदतमीजी करने वालों पर सद्भावना नहीं बुलेट ट्रेन चलाएंगे, चिंता न करें…’

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : Yogi in Assembly – सीएम योगी ने विधानसभा में दहाड़ा – महिलाओं से बदतमीजी करने वालों पर सद्भावना नहीं बुलेट ट्रेन चलाएंगे, चिंता न करें…। विधानसभा में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर बोलने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में महिलाओं से हुई हुड़दंगई की घटना पर अपने चिरपरिचित अंदाज में अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए दहाड़ा। कहा कि, ‘इन सब (आरोपियों) पर बुलेट ट्रेन चलेगी, सद्भावना ट्रेन नहीं। गोमती नगर की घटना की सूची मेरे पास आई है। पहला आरोपी पवन यादव है और दूसरा आरोपी मोहम्मद अरबाज है। इन सब पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप चिंता न कीजिए…।‘

सीएम की दो टूक – अराजकता फैलाने वाले अपने अंजाम के लिए खुद ही भुक्तभोगी होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, ‘महिला सुरक्षा हमारे लिए बड़ा मुद्दा है। इसीलिए हमने हर एक बेटी और बहन को आश्वस्त किया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। हमने पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड किया है। एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टर तक पर कार्रवाई की गई है। साफ संदेश दे रहा हूं कि जो भी व्यक्ति अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा, वह खुद भुक्तभोगी होगा। मैं आप (सदन में बैठे सभी माननीय) से भी कहूंगा कि आप अपने लोगों को समझाएं की कानून में चलें’।

सीएम बोले – नाबालिग से रेप करने वाले को गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे

गुरूवार को सदन में मुख्यमंत्री पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने अयोध्या में 12 साल की नाबालिग से रेप के मामले पर विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि ‘आरोपी समाजवादी पार्टी का है।  उसने पिछड़ी जाति की बच्ची के साथ कुकृत्य किया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वो आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद के साथ घूम फिर रहा था, लेकिन पार्टी के नेताओं के मुंह में दही जमा है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या उन्हें माला पहनाया जाएगा’। बता दें कि अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उनके नौकर राजू खान को गिरफ्तार किया है। उसी पर सदन में सीएम ने अपनी सरकार के एक्शन पर वक्तव्य दिया।

आक्रामक अंदाज में बोले सीएम – यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, प्रतिष्ठा मठ में भी मिल जाती

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर जवाब देने के क्रम में लॉ एंड आर्डर के मसले पर आक्रामक नजर आए। सीएम योगी ने एक साथ सपा और पार्टी के भीतर के विरोधियों को सीधा संदेश दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां पर कोई नौकरी करने नहीं आया हूं और न ही प्रतिष्ठा पाने आया हूं। यह सब मुझे मठ में ही मिल जाता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे शासन में जो करेगा, वो भुगतेगा। मेरी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेखी। सीएम योगी आदित्यनाथ के इतना कहते ही सियासी हलके में उनके इस बयान के तुरंत राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में चल रहे सियासी गतिरोध के बाद माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैकफुट पर हैं जिसकी 2 वजहें बताई जा रही थीं- पहली वजह पार्टी के भीतर ही योगी को आंतरिक विरोध का सामना करना पड़ा रहा था और  दूसरी वजह लोकसभा में बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सपा उन पर लगातार हमलावर थी। लेकिन विधानसभा में इस बयान के जरिए योगी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। सीएम योगी ने विधानसभा में इस बयान से अपने पुराने स्टैंड (लॉ एंड ऑर्डर से समझौता नहीं) को फिर से मजबूत किया है। इतना ही नहीं, योगी विधानसभा में मुस्लिम और यादव को निशाने पर लेकर अन्य जातियों को भी गोलबंद करते दिखे।

बृहस्पतिवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ
बृहस्पतिवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ

सपा-कांग्रेस पर बोले सीएम योगी – खटाखट करने वालों को 2027 में सफाचट कर देंगे

इसके बाद विधानसभा में सपा-कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। इन लोगो ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को 10 साल हो गए लेकिन आज तक संविधान नहीं बदला गया। सपा-कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचला था। आज सपा के लोग उन्हीं के साथ मिलकर संविधान बचाने की बात कर रही है। इसका जवाब 2027 में मिलेगा।

सीएम बोले – साल 2017 के बाद निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी, प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा की और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कहा कि ये बजट यूपी के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। इस वर्ष पेश किए गए मूल बजट की 40 प्रतिशत राशि को अलग-अलग विभागों के लिए आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 20 प्रतिशत खर्च हो चुका है। ये हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय भी बढ़ी है और प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी सहायक हुआ है। साल 2017 के पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था पर अब प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। यही कारण है कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिसमें से 16 से 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारने में हमें सफलता प्राप्त हुई।

सीएम बोले – 7 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा, देश की अर्थव्यवस्था में अहम बना यूपी

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यूपी में बने निवेश के माहौल और हो रहे निवेश के बूते ही प्रदेश में 7 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक नए भारत का दर्शन कराया है। बीते 10 वर्षों में देश की प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी बढ़ी है। 2014 के पहले भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो कि अब विश्व में पांचवे स्थान पर आ गया है। आगे आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उत्तर प्रदेश का देश की अर्थव्यवस्था के विकास में प्रमुख योगदान हो इसके लिए हम लगातार कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि भारत की विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में यूपी का बड़ा योगदान होगा।

यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम ने आश्वस्त किया – यूपी में पारदर्शी होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को आश्वस्त किया कि युवाओं की ऊर्जा को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में 60 हजार पदों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा 10 चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा पारदर्शी होगी। हम किसी को भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, यह स्पष्ट कर दिया गया है। पूरे तंत्र को सख्त हिदायत के साथ काम में जुटा दिया गया है ताकि युवाओं को उनकी प्रतिभा के बूते रोजगार के सही अवसर मुहैया हों।

फैमिली आईडी पर काम कर रहे शुरू, घरौनी का काम इसी साल पूरा करने का लक्ष्य

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि घरौनी योजना को पूरी तरह क्रियान्वित करने पर काम जारी है और फैमिली आईडी पर काम हो रहा है। फैमिली आईडी के लिए सभी पात्र परिवारों को लिए तय सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। इसीलिए अब इस आईडी को बनवाने पर पूरा फोकस रखते हुए काम शुरू कराया जा रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में हरिशंकर तिवारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़वा दिया। उसी पर सपा सदस्यों ने हंगामा किया।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...