युवक की दिनदहाड़े पत्थर से कूचकर हत्या, घर से……

सरायकेलाः जिले के कपाली ओपी अंतर्गत रहमतनगर के शाहिद बगान में दिनदहाड़े एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मैदान के एक ओर चटाई पर पाया गया। मृतक की पहचान कपाली हरि मंदिर रामू चौक निवासी मो दिलनवाज के रुप में की गई।

ये भी पढ़ें-पान दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा और जो हुआ…… 

खून लगा एक बड़ा सा पत्थर बरामद किया गया है

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से खून लगा एक बड़ा सा पत्थर बरामद किया है।

ये भी पढ़ें-हत्यारा कौन ? एक ही परिवार के तीन लोगों की तालाब में शव मिलने से मची सनसनी……. 

इससे अंदाजा जताया जा रहा है कि इसी पत्थर से कूचकर दिलनवाज की हत्या की गई है। वहीं दिलनवाज का मोबाइल भी गायब है। पुलिस संभावना जता रही है कि किसी परिचित ने ही दिलनवाज की हत्या की है। इधर, शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...