युवक को घर के समीप पैर में मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

जमुई : आज दोपहर एक युवक को उसके घर के समीप गोली मार दी गई। गनीमत यह रही कि गोली उसके पैर में लगी। गोली की आवाज सुन जब ग्रामीण दौड़े तब हमलावर भाग खड़े हुए। मामला बरहट थाना क्षेत्र के सुदामापुर की है। घायल ललन कुमार ने बताया कि उसके परिवार का पिछले कई वर्षों से स्थानीय एक परिवार के साथ जमीन का विवाद चला आ रहा है । आज वह अपने घर के समीप बैठ कर मोबाइल से बात कर रहा था।

विवादित परिवार के 3 युवक हाथ में अवैध हथियार लेकर लपके

इस दौरान विवादित परिवार के तीन युवक हाथ में देशी कट्टा और अन्य हथियार के साथ उसकी ओर लपके। उनके आने पर वह भागने लगा और गिर गया। इसी बीच उसे गोली मार दी गई जो उसके पैर में लगी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि एफएसएल को सूचित कर दिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...