20 लाख की प्रतिबंधित दवा के साथ 10 लाख कैश बरामद

पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

अररिया : 20 लाख की प्रतिबंधित दवा के साथ 10 लाख कैश बरामद सीमांचल में

नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है.

यहां के सटे सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं का कारोबार होता है.

ताजा मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र की है.

जहां पुलिस ने मिले गुप्त सूचना पर फोरलेन सड़क से तस्करी कर ले जाये जा रहे

भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खेप के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

इस बड़ी कार्रवाई में चार गाड़ी और दस लाख रुपए भी बरामद हुआ है.

एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस ने फोरलेन एनएच 57 सड़क पर वाहन चेकिंग की गई. बीते शुक्रवार मध्य रात्रि को चार लग्जीरियस गाड़ी से नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खेप को पकड़ा. चारों गाड़ी पूर्णिया नम्बर की है. मामले में पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. चार तस्करों में तीन तस्कर सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा पंचायत के हल्दिया गांव का रहने वाला है. जबकि एक तस्कर अररिया आरएस के हरियाबाड़ा का रहने वाला है.

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिसिया कार्रवाई के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब रहे. जिसके शिनाख्त और पकड़ने के लिए एसपी ने विशेष पुलिस टीम गठन की बात कही. पकड़े गये नशीली और प्रतिबंधित दवाई 20 लाख रुपये का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और नशीली और प्रतिबंधित दवाई के पीछे सीमांचल में बहुत बड़े रैकेट के काम करने की बात सामने आ रही है.

मीठा जहर के कारोबारियों पर नकेल

बता दें कि सीमांचल इलाके में शराबबंदी के बाद नशीली दवाई का करोबार अवैध तरीके फलफूल रहा है. और यही वजह है कि अररिया में नशीली दवाई की तस्करी अब आम बात हो गयी है. जिले में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी इसका सेवन करती है. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मीठा जहर के कारोबारियों पर नकेल कसा जा रहा है.

रिपोर्ट: राकेश

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...