Sunday, June 22, 2025

झारखंड में CDPO नियुक्ति में 10 महीने की देरी: मुख्य परीक्षा के परिणाम का अभी भी इंतजार

- Advertisement -

रांची: जेपीएससी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के 64 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए हुए एक साल से अधिक हो चुका है, लेकिन अभी तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे 1511 अभ्यर्थी गहरे असमंजस और मानसिक तनाव में हैं।

जेपीएससी ने इस बहुप्रतीक्षित बहाली प्रक्रिया की शुरुआत 8 जून 2023 को की थी। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा (PT) 10 जून 2024 को आयोजित की गई। 27 जून 2024 को मॉडल आंसर जारी किए गए, और 3 जुलाई को संशोधित मॉडल आंसर प्रकाशित हुए। इसके बाद 15 जुलाई 2024 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया।

इस परिणाम के आधार पर 2 से 4 अगस्त 2024 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन अब तक – यानी लगभग 10 महीने बाद भी – मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

ज्ञात हो कि कुल 64 पदों में से 34 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 21 अनुसूचित जनजाति, 1 पिछड़ा वर्ग (श्रेणी-1) और 6 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

अभ्यर्थी लगातार आयोग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो कोई स्पष्ट सूचना मिल रही है और न ही कोई संभावित तिथि घोषित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की उम्मीदें टूटती दिख रही हैं और वे इस देरी को लेकर आक्रोशित भी हैं।

मुख्य मांग:
अभ्यर्थियों की मांग है कि आयोग पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करे ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

उपेंद्र ने तेजस्वी पर कसा तंज, बोले- नीतीश ही अगली बार...

गयाजी : बिहार के गयाजी के सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।...