CPI-ML की 2 दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक पटना में, नेताओं ने कहा…

CPI-ML की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नए उभार का वाहक बनेगी। 2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ, 30 सीटों पर मामूली अंतर से जीता एनडीए। मोदी-3 सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरा का नहीं होना चिंताजनक। बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर इंडिया गठबंधन को तत्काल समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए

पटना: पटना में चल रही CPI-ML की दो दिवसीय केंद्रीय कमिटी की बैठक के पहले दिन लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वरिष्ठ पार्टी नेता स्वदेश भट्टाचार्य, काराकाट से नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह, बिहार पार्टी सचिव कुणाल, एमएलसी शशि यादव, वी शंकर, गीता मंडल, धीरेन्द्र झा सहित पार्टी के कई महत्वपूर्ण नेता भाग ले रहे हैं।

CPI-ML की केंद्रीय कमिटी ने कहा कि बिहार की दो सीटों पर भाकपा-माले की जीत हिंदी पट्टी में वामपंथ के नए उभार का वाहक बनेगी। राजस्थान के सीकर में सीपीएम की जीत को भी इसी कड़ी में देखना चाहिए। इस जीत से पूरे देश में मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र के पक्ष में चल रहे आंदोलन को नई ताकत मिलेगी। 2024 का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, लेकिन सत्ता का बेजा इस्तेमाल करते हुए एनडीए किसी प्रकार से सरकार बनाने में सफल हुआ है।

‘विपक्ष मुक्त लोकतंत्र’ बनाने की भाजपा की कुटिल चाल स्पष्ट तौर असफल हो चुकी है। इंडिया गठबंधन एक मजबूत विपक्ष के बतौर उभरा है। हालांकि 2024 के चुनाव परिणाम ने मुस्लिम विरोधी भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों को खारिज किया है, विशेष तौर पर यूपी में, लेकिन जो चीज अभी भी कायम है, वह है भाजपा और एनडीए का अल्पसंख्यक विरोध। न केवल भाजपा बल्कि पूरे एनडीए से एक भी मुस्लिम, ईसाई या सिख सांसद नहीं है। मोदी-3 सरकार में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है।

cpiml 22Scope News

भाजपा के खिलाफ जो व्यापक लहर थी, उसमें भाजपा व एनडीए को और भी बड़ा झटका लगना चाहिए था। करीब 30 सीटों पर उसे बेहद कम अंतर से जीत मिली है। इनमें मतगणना में गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता, कुल मिलाकर चुनाव में कड़ी टक्कर रही। बिहार में लड़ी गई तीन सीटों पर माले ने 2 पर जीत हासिल की है, जबकि पार्टी ने अपनी समीक्षा में कहा है कि नालंदा में हार के बावजूद पार्टी को जनता के प्रत्येक हिस्से का जबरदस्त समर्थन मिला और पार्टी की साख बढ़ी है।

बिहार के चुनाव परिणाम को लेकर इंडिया गठबंधन को भी तत्काल समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए. गठबंधन को अपेक्षाकृत सीटें नहीं मिली. शाहाबाद, मगध व सीमांचल में तो इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य इलाकों में प्रदर्शन बेहद चिंताजनक है। इंडिया गठबंधन को इसका सामूहिक विश्लेषण करना चाहिए, स्थितियों का एक बेहतर आकलन और आने वाले दिनों में उचित कार्यनीति बनाना चाहिए। बैठक में दरभंगा के देवरा बंधौली कांड में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा की भूमिका की जांच की मांग की गई।

विदित हो कि चुनाव के दिन भाजपा विधायक द्वारा दंगा भड़काने की नियत से बूथ के अंदर घुसकर मुस्लिम महिला मतदाताओं के साथ बदतमीजी की गई थी, वोट से वंचित करने की साजिश रची गई थी और उलटे थाना पर दबाव बनाकर दो-दो फर्जी एफआईर दर्ज करा दिया गया था। भाकपा-माले भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा पर कार्रवाई की जाए।

CPI-ML ने कहा है कि नीट की परीक्षा में भारी घोटाला व धांधली लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एनटीए ने बार-बार साबित किया है कि वह कोई भी परीक्षा कराने में असमर्थ है। इस माॅडल को तुरंत वापस लेना चाहिए। नीट की पुनः परीक्षा ली जानी चाहिए और घोटाले की जांच होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया मुजफ्फरपुर में Bag and Textile Cluster का निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
CPI-ML CPI-ML CPI-ML CPI-ML

CPI-ML

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...