NCPL कंपनी के कॉन्ट्रेकर से करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, 5 आर्म्स, कारतूस और पल्सर जब्त

धनबादः तोपचांची में एनसीपीएल (NCPL) नामक कंपनी रेलवे ओवरब्रिज बना रही है. उस कंपनी के कॉन्ट्रेकर से करोड़ों रुपए की रंगदारी की मांग करने वाले धनबाद के एक संगठित गिरोह के 3 अपराधियों को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन सिक्सर, तीन कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस के अलावा एक पल्सर बाइक भी जब्त की है.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जिन अपराधिक गिरोह के द्वारा धनबाद में फायरिंग, रंगदारी एवं अन्य घटनाओं का अंजाम दिया जाता रहा है. इस गिरोह के द्वारा उक्त कंपनी के लोगों से काले रंग के स्कॉर्पियो पर जाकर मोटी रकम रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने की स्थिति में जान से मारने धमकी भी दी गई थी.

पूरे मामले में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी की संयुक्त अभियान से 3 अपराधियों को पकड़ा गया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से तमाम आर्म्स और कारतूस जब्त हुए हैं. बेसिकली ये अपराधी पूर्व में कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और अवैध हथियार के खरीद फरोक में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है.

घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और बहुत जल्द सबों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. एसपी ने बताया कि कांड को उद्भेदित करने में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...