कोशी रेंज के पुलिस पदाधिकारियों के लिए 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, DIG रहे मौजूद

सहरसा : कोशी रेंज के पुलिस पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकास भवन में बुधवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों को नए कानूनों की जानकारी देना है, जिनमें कई अनिवार्य प्रावधान जुड़े हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

नए कानूनों में जो बदलाव आए हैं, उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू करना बेहद जरूरी है – DIG मनोज कुमार

प्रशिक्षण में खासतौर पर सड़कों पर वाहन जांच, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, कुर्की की कार्रवाई और यातायात जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। नए कानूनों में जो बदलाव आए हैं, उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू करना बेहद जरूरी है। इस प्रशिक्षण से अधिकारियों की कार्यकुशलता और जवाबदेही दोनों में सुधार आएगा। कार्यशाला में कोशी प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों के अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा।

यह भी पढ़े : बिहार के सैय्यद के पास इंग्लैंड के जीनियस विलियम की 300 साल पुरानी स्केचिंग

यह भी देखें :

राजीब झा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...