बिहार के सैय्यद के पास इंग्लैंड के जीनियस विलियम की 300 साल पुरानी स्केचिंग

गयाजी : बिहार के गयाजी में इंग्लैंड के जीनियस विलियम होगार्थ की 300 साल पुरानी स्केचिंग आज भी मौजूद हैं। इंग्लैंड के जीनियस विलियम होगार्थ की रही इस दुर्लभ स्केचिंग वाली किताब को गया के सैय्यद मोहम्मद जावेद यूसुफ के परिवार ने वर्ष 1880 से संभाल कर रखा है। इंग्लैंड में पब्लिश हुई विलियम होगार्थ के किताब की यह ओरिजिनल प्रतियों में से एक है।

Goal 22Scope News

इस नायाब किताब को सहेज कर रखे हुए हैं सैय्यद मोहम्मद यूसुफ 

फिलहाल इस नायाब किताब को सैय्यद मोहम्मद यूसुफ सहेज कर रखे हुए हैं और बड़ी बारीकी से इसे संभाल कर रखा है। इंग्लैंड के जीनियस विलियम होगार्थ की करीब 302 साल पुरानी स्केचिंग गयाजी में मौजूद है। यह स्केचिंग तकरीबन 1723 ईसवीं से लेकर 1760 के आसपास की बताई जाती है। हालांकि, विलियम होगार्थ के दुर्लभ स्केचिंग को एकत्रित कर किताब के रूप में इसका प्रकाशन इंग्लैंड में हुआ था और उसकी ओरिजिनल प्रतियों में से एक प्रति सैय्यद मोहम्मद यूसुफ के पास है। 1880 से इस परिवार के पास विलियम होगार्थ की स्केचिंग वाली किताब मौजूद है।

Syed Yousuf 1 22Scope News

विलियम होगार्थ की यह स्केचिंग वाली किताब दुर्लभ और नायाब है

आपको बता दें कि फिलहाल में इसे युसूफ सहेज कर रखे हुए हैं। विलियम होगार्थ की यह स्केचिंग वाली किताब दुर्लभ और नायाब है। दुर्लभ इसलिए, क्योंकि इस तरह की ओरिजिनल प्रति विश्व भर में गिने चुने ही मिल सकते हैं। 300 साल पुरानी स्केचिंग की उपलब्धता दुर्लभ है। बताया जाता है कि विलियम होगार्थ की स्केचिंग जीवंत होती थी। उनके बनाए स्केच बोल उठाते थे। उन्होंने विविध स्केचिंग कर विश्व भर में प्रसिद्धि पाई। उन्हें इंग्लैंड के जीनियस में से एक माना जाता था।

यह भी देखें :

1880 से इी तरह से सहेज कर रखे हैं सैयद मोहम्मद यूसुफ

मोहम्मद यूसुफ का शौक अनूठा है। यह पुरानी चीजों को ऐसे रखते हैं कि आज भी वह नई दिखती है। उनकी लगन कमाल की है और वह पुरानी से पुरानी चीजों को नई बना कर रखे हुए हैं। इसमें एक बिलियम होगार्थ की किताब भी है। गौरतलब हो कि मोहम्मद जावेद यूसुफ के पिता का नाम एसएस अली नजीर था। वहीं उनके दादा सैयद शाह अली जहीर जमींदार थे। उनके नाना मोहम्मद फारूक अंग्रेजों के जमाने में गया में डीएसपी हुआ करते थे।

यह भी पढ़े : प्रभारी प्रिंसिपल व अध्यक्ष पर लगा स्कूल से पैसे का गबन करने का आरोप… 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...