Advertisment

रंगदारी मांगने के आरोप में 4 नक्सली गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गयाजी: गयाजी और औरंगाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 3 नक्सली पर्चा, 9 मोबाइल फोन, दो पोकलेन की चाबी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि बीते दो दिन पहले गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेव स्थान में दर्जन भर नक्सलियों ने पंचायत भवन निर्माण कर रहे ठेकेदार रंगदारी की मांग करते हुए मजदूर और मुंशी के साथ मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दी थी।

मामला सामने आने के बाद जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। इस बीच नक्सलियों को गया औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र  देखा गया। पुलिस टीम ने औरंगाबाद में छापेमारी करते हुए एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया और फिर उसकी निशानदेही पर औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र से दो अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ के आधार पर एक अन्य नक्सली को घटनास्थल के समीप से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस गिरफ्तार सभी नक्सलियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सवर्ण समाज के लोग भी सोते हैं भूखे, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष ने कहा ‘बहुत जल्दी…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...