Share Market में भूचाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

डिजिटल डेस्क : Share Market में भूचाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे। भारतीय Share Market में सोमवार को अचानक से भूचाल देखा जा रहा है। घरेलू शेयर बाजार में फरवरी महीने और कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट देखी गई।

बताया जा रहा है किचीन, कनाडा और मैक्सिको पर अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद भारतीय बाजार में सोमवार को भूचाल देखने को मिला है।

बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी सत्र के 424 लाख करोड़ रुपये से घटकर लगभग 419 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे निवेशकों को 5 मिनट के अंदर लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट…

सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में ही जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही गिरावट और तेज हो गई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अभी भी गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा और बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है।

बता दें कि अमेरिका ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद निवेशकों में घबराहट फैल गई। इससे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। उसका असर आज भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 76,827.95 अंक पर पहुंच गया है जबकि  एनएसई निफ्टी 207.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,274.25 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आए भूचाल की सांकेतिक तस्वीर।
शेयर बाजार में आए भूचाल की सांकेतिक तस्वीर।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे टूटा…

घरेलू शेयर बाजार में फरवरी महीने और कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 731.91 अंक गिरकर 76,774.05 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 243 अंक गिरकर 23,239.15 अंक पर पहुंच गया।

इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे टूटकर 87.16 डॉलर के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर आ गया। बाजार खुलते ही गिरावट और तेज हो गई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अभी भी गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा और बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है।

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के खस्ताहाल होने का ब्योरा एकनजर में …

एक ओर जहां शेयर बाजार में बजट के ऐलान के बाद तेजी का अनुमान था तो वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक की MPC बैठक और ग्लोबल मार्केट ने बाजार का मूड कंफ्यूज कर दिया है। अमेरिका के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर।
शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर।

अमेरिकी मार्केट का डाउ फ्यूचर्स 550 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones में 337 अंक, S&P 500 भी 30.64 अंक गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा Nasdaq भी 54 अकं टूटकर बंद हुआ।

भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने बजट वाले दिन के अपने क्लोजिंग 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर शुरुआत की और महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये 700 अंक तक जा गिरा।

सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ़्टी अपने पिछले क्लोजिंग 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला।

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...