Commercial Advertisment

713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के अवसर पर, राज्य पुलिस ने सुरक्षा की चर्चा करते हुए सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने और पिछले दस सालों में सक्रिय रहे संवेदनशील व्यक्तियों को भी ध्यान में रखने का निर्णय लिया है. राज्य भर में कुल 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए नजर रखने का आदेश है.

सीएम के साथ हुई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों का मौजूदा स्तिति की जाँच हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में कुल 713 पंडाल संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जिनमें राजधानी में 400 के करीब पंडाल हैं, जिनमें 60 से 65 पंडाल संवेदनशील श्रेणी में आते हैं.

रांची जोन में 642 पंडालों में 157, हजारीबाग जोन में 779 पंडालों में 163, बोकारो जोन में 808 पंडालों में 82, कोल्हान में 853 पंडालों में 141 और दुमका जोन में 821 पंडालों में 170 संवेदनशील हैं.

राज्य में ऐसे लोगों की जानकारी, जो पिछले 10 सालों में पर्व त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक वारदातों में शामिल रहे हैं, पुलिस द्वारा जुटाई गई है. इस तरह के व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनसे बातचीत करने का निर्देश दिया गया है.

 

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...