महाअष्टमी पर झारखंड के पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

रांची : महाअष्टमी पर राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है.

आज श्रद्धालु मां महागौरी की पूजा की. वहीं लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की.

राजधानी रांची की बात करें तो यहां मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल में

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पहुंचे,

जहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा की और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की.

durga puja 1 22Scope News

महाअष्टमी: यातायात व्यवस्था में बदलाव

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है,

ताकि सुरक्षित तरीके से माता रानी के दर्शन कर सके.

राज्य के बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, पाकुड़, हजारीबाग, गिरिडीह सहित

अन्य जिलों में धूमधाम से पूजा हो रही है. यहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है.

बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है.

इसे महाअष्टमी और दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.

नवरात्रि के आठवें दिन मां शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है.

jsr 22Scope News

भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के महाअष्टमी के मौके पर पूजा पंडालों में

पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. कदमा, सोनारी, साकची बर्मामाइंस,

सुंदरनगर, जादूगोड़ा, हाता, हल्दीपोखर, परसुडीह, गोविंदपुर, बागबेड़ा आदि क्षेत्रों में

महाअष्टमी के मौके पर भक्त सुबह से ही पूजा करने के लिए पूजा पंडालों में पहुंचे हुए थे. वहीं पुजारियों के मंत्र उच्चारण के बाद माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की गई.

pakur 22Scope News

महाअष्टमी: पाकुड़ में बना आकर्षक पंडाल

जिले में दुर्गा पूजा को लेकर शहर से लेकर गांव तक उत्साह का माहौल है. बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है. महाष्टमी के अवसर पर जिले भर के सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा मां की चरण वंदन किया गया. महाष्टमी की पूजा सभी पूजा पंडालों में पूरी श्रद्धा भक्ति एवं हर्षाेल्लास व मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक किया गया. शहरी क्षेत्र में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. करोना के कारण पिछले 2 सालों से लोगों में काफी मायूसी थी. लेकिन इसबार भक्तों में काफी उत्साह है. सुरक्षा को लेकर पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है.

झारखंड में दिखने लगा जवाद का असर, रांची का बदला मौसम का मिजाज

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...