मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, एक ही बैंक खाते पर 95 आवेदन

बोकारो: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के दौरान यह गड़बड़ी उजागर हुई, जहां एक ही बैंक खाते पर 95 बार आवेदन किया गया था।

सामाजिक सुरक्षा विभाग की जांच में पता चला कि चास प्रखंड व चास नगर निगम क्षेत्र से 67 और गोमिया प्रखंड से 28 आवेदन एक ही बैंक खाता नंबर (100253387047) पर किए गए थे।सभी आवेदन मेदिनीनगर स्थित सीएससी वीएलई सुमित कुमार की आईडी (542316220013) से किए गए थे।

जांच में पाया गया कि यह बैंक खाता यूसुफ नामक व्यक्ति के नाम पर है, जिसमें पता पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का दर्ज है। इसके अलावा, राशन कार्ड संख्या भी फर्जी पाई गई, और आवेदकों के नामों में उपनाम के रूप में किस्कू, हांसदा और मुर्मू जोड़े गए थे।

डीसी विजया जाधव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी आवेदकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि कई आवेदनों को बीडीओ और सीओ स्तर पर स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन एक ही खाते पर कई एंट्री होने के कारण पैसे ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई थी।

इसी वजह से इस खाते में कोई राशि नहीं भेजी गई।बोकारो जिले में कुल 11,200 आवेदन संदिग्ध पाए गए हैं, जिनका पुनः सत्यापन किया जा रहा है।

वहीं, जिले के कुल 3.61 लाख लाभुकों में से करीब 3.50 लाख के खातों में योजना की राशि भेज दी गई है।हालांकि, 10,200 आवेदन अयोग्य पाए गए हैं, जिनमें कई महिलाओं के दो-दो बार आवेदन जमा होने, आधार कार्ड या बैंक खाते में नाम की गलती जैसे कारण शामिल हैं। ऐसे सभी मामलों की जांच जारी है।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...