जमशेदपुर: जेवियर पब्लिक स्कूल के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

स्कूल के छात्रों पर लगाया ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप

जमशेदपुर : पोटका डोरका साई गांव में स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में पढ़ने और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के द्वारा गांव के कुछ युवकों और महिलाओं के साथ मारपीट किया गया है.वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम, बीडीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई लोग पहुंचे.

rural1 22Scope News

जेवियर पब्लिक स्कूल: ग्रामीणों के साथ मारपीट

वहीं इस संबंध में गांव के ग्रामीण और घायल युवकों ने कहा कि जेवियर पब्लिक स्कूल में पढ़ने और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के द्वारा गांव के कुछ युवकों के साथ मारपीट किया गया. बीच बचाव में आये महिला के साथ भी मारपीट की. हमलोग चाहते हैं कि किसी भी हाल में यहां स्कूल चलने नहीं देंगे. जिन लोगों ने मारपीट की उन पर कार्रवाई हो.

rural12 22Scope News

जानिए स्कूल के डायरेक्टर ने क्या कहा

वहीं जेवियर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि बाहर में किसी ऑटो वालों से गांव के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. ऑटो वालों ने कहा कि हम जेवियर स्कूल के गाड़ी चलाते हैं, लेकिन ऑटो वाला यहां गाड़ी नहीं चलाता है. उसके बाद गांव के कुछ लड़का स्कूल आये और हल्ला करने लगे और आपस में उलझ गए. वहीं एडीएम नंद किशोर लाल ने कहा कि दोनों पक्ष के बातों को सुना जा रहा है, लोग स्कूल बंद करने की मांग कर रहें हैं.

रिपोर्ट: बिपीन

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...