Advertisement
Advertisement

समाधान यात्रा से ठीक पहले नालंदा में फायरिंग, एक की मौत

NALANDA: नालंदा में नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से ठीक पहले अपराधियों ने तांडव मचाया है. वर्चस्व की लड़ाई में बदमाशों ने फायरिंग की. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये.

nalanda firing 2 22Scope News

नालंदा में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के पूर्व संध्या पर बदमाशों ने

जमकर फायरिंग की है. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है.

वहीं दो अन्य लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं. घटना

बिहार शरीफ प्रखंड अंतर्गत मानपुर थाना क्षेत्र के अलोदिया सराय गांव की है.

जहां करीब 20 राउंड फायरिंग की है. यह घटना तब हुई जब

मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट पर है.
मृतक अलोदियासराय गांव निवासी श्रवण सिंह का पुत्र मुस्कान कुमार है.

जबकि जख्मी बैकुंठ सिंह का मुकेश कुमार एवं ओंकार सिंह का पुत्र प्रेम कुमार है.
मुस्कान कुमार को गोली सीने में लगी है. जबकि मुकेश कुमार के

बाएं हाथ और प्रेम कुमार के दाएं हाथ में गोली लगी है.

जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

नाली के काम में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की फायरिंग


घटना के संदर्भ में जख्मी मुकेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार संतोष कुमार गांव में नाली का काम करवा रहे थे. सोनी सिंह, नाटू सिंह, अतुल कुमार और शुशांत सिंह वहां आ गया और सोनी सिंह ने कहा कि उसे नाली के काम के एवज में टैक्स चाहिए. दोनों में कहासुनी होने लगी.

वहीं पर वह और अन्य लोग सरस्वती पूजा को लेकर एकत्रित हुआ था.

शाम के वक्त दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज होने लगा तभी सोनी सिंह और उसके समर्थकों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. करीब 20 राउंड फायरिंग हुई जिसमें 3 लोगों को गोली लग गई.
गोलीबारी की घटना में कुल 4 लोग शामिल थे. पूर्व में इन्हीं चार लोगों ने गांव में जमीन
कुल 4 लोगों ने मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. पूर्व से ये चारों बदमाशों ने गांव के जमीनों को कब्जा कर मिट्टी और बालू कटवाने का काम करते थे.


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस


एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...