Commercial Advertisment

गोड्डा: नाबालिग के अपहरण का आरोपी शेख अब्दुल गिरफ्तार

5 साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने बिहार के मेहरपुर से दबोचा

गोड्डा : नाबालिग के अपहरण का आरोपी शेख अब्दुल उर्फ भकुल को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो 5 साल से फरार चल रहा था. आरोपी को बिहार के मेहरपुर से देर रात करीब 1ः00 बजे दबोचा.

2018 में नाबालिग का किया था अपहरण

बताया जाता है कि 2018 में आरोपी शेख अब्दुल उर्फ भकुल ने जिले के मेहरमा प्रखंड बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर लिया था. उसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. आरोपी ने पांच साल तक अलग-अलग जगहों पर रहता था. किसी जगह पर ज्यादा दिन तक नहीं रहता था. जिसके कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था.

arrest1 1 22Scope News

कई जगहों पर पुलिस ने की थी छापेमारी

वहीं आरोपी शेख अब्दुल को 5 साल के बाद बलबड्डा थाना प्रभारी राजू लाल स्वासी ने अपनी सूझबूझ से बिहार के मेहरपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया. बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कई वर्षों से छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस के हाथ में आ ही नहीं रहा था.

नाबालिग: 1ः00 बजे रात में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शेख अब्दुल गुजरात में कई वर्षों से रह रहा था, लेकिन शेख अब्दुल एक जगह स्थिर नहीं रहता था, जिसके कारण वह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ रहे थे. आरोपी शेख अब्दुल 2 दिन पहले ही बिहार के मेहरपुर अपनी बहन के घर आया था. जैसे ही शेख अब्दुल को बिहार आने की सूचना मिली वैसे ही पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई. पुलिस ने करीब 1ः00 बजे रात में पुलिस ने शेख अब्दुल को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.

रिपोर्ट: प्रिंस

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...