खादगढ़ा बस स्टैंड के पास तीन व्यक्ति को पत्थर से कुचला

महिला की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

रांची : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास तीन व्यक्तियों को अपराधियों ने पत्थर से कुचला. जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतक महिला का नाम ललिता तिर्की बताया जा रहा है.

murder12 22Scope News

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने देर रात घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि जहां यह घटना घटी वहां से कुछ ही दूर पर खादगढ़ा ओपी है और पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

murder1 22Scope News

खादगढ़ा बस स्टैंड: मृतका की मां बोली- किसी से कोई दुश्मनी नहीं

मृतका की मां शांति देवी ने कहा कि दमाद ने मेरी बेटी को नहीं मारा है. क्योंकि दोनों बहुत ही अच्छे तरीके से रहते थे. ये लोग कचरा चून कर अपना जीवन-यापन कर रहे थे. इनलोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने बताया कि रात में खना बनाकर दोनों खाया उसके बाद सो गया. इनलोगों को किसने मारा इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...