Advertisement
Advertisement

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की अस्पताल में मौत

ASI गोपाल दास ने किया था जानलेवा हमला

भुवनेश्वर : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई है. उन पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ था. मंत्री पर पुलिस विभाग के ASI ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की थी. घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लहूलुहान होकर कार की सीट पर ही गिर गए थे.

आनन-फानन में मंत्री को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया. वहां अपोलो अस्पताल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहुंचे और हालचाल जाना. ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई. आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान ASI गोपाल दास के तौर पर हुई है. वह गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था. गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से नब दास पर गोलीबारी की है.

navin patnayek 22Scope News

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास: क्राइम ब्रांच ने शुरू की जाँच

घटना की जांच CID क्राइम ब्रांच ने जाँच शुरू कर दी है. जांच टीम ने ब्रजराजनगर थाना (जिला झारसुगुड़ा) से केस अपने हाथ में ले लिया है. टीम में साइबर एक्सपर्ट, बैलिस्टिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच के अफसरों समेत सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश डोरा ओपीएस कर रहे हैं. वो जांच तुरंत शुरू करने के लिए एक विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए झारसुगुड़ा पहुंचे हैं. बाद में बलास्टिक्स एक्सपर्ट के साथ टीम के अन्य सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है.

navin patnayek1 22Scope News

एएसआई गोपाल दास की पत्नी का बड़ा दावा

मंत्री को गोली मारने वाले एएसआई गोपाल दास की पत्नी जयंती दास ने कहा कि वह मानसिक रूप से अस्थिर थे और इलाज करवा रहे थे. उन्होंने हमारी बेटी को 11:00 बजे एक वीडियो कॉल किया, फिर अचानक फोन काट दिया और कहा कि उन्हें जाना है क्योंकि किसी का फोन आया है.

किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास

उत्तरांचल के आईजी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि घटना में मंत्री नब दास और एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है. मंत्री पर हमले में दो गोलियां चली हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जब स्वास्थ्य मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी रिसीविंग के वक्त एक एएसआई ने गोली मार दी. उसी समय अन्य सिपाहियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. क्राइम ब्रांच को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. संबंधित एएसआई को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आगे की जांच चल रही है.

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...