दिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

पटना : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुई अग्निकांड की घटना में घायल मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपनी दिल्ली यात्रा को बीच में ही छोड़कर पटना लौटे। पटना पहुंचते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि के साथ जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर भर्ती तीन घायलों का हाल-चाल जाना और उनके उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। निशांत ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना में घायल सभी मरीजों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज पर होने वाला संपूर्ण खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Muz Nishant 1 22Scope News

मरीजों के बेहतर उपचार व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है – निशांत कुमार

निशांत कुमार ने कहा कि मरीजों के बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपचार से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

Muz Nishant 2 1 22Scope News

Muz Nishant 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर अग्निकांड : मंत्री निशांत ने जिला प्रशासन से मांगा घटना का प्रतिवेदन, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...