धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र के कुमारधुबी बाजार में बीती रात आग लगने से दर्जन भर से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई. घटना देर करीब एक बजे की है. देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई. हालांकि आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गटनास्थल पर जमा हो गए. इन लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन लपटें इतनी भयावह थी कि उसपर काबू पाना काफी मुश्किल था.

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मिलकर पाया आग पर काबू
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन एवं पंचेत पुलिस पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. मैथन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है परन्तु राहत की बात ये रही कि ये रिहायशी इलाका नहीं है और दुकानों में भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थी. इस कारण कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. चार कपड़े की दुकानें, छह सब्जी की,सात फलों की दुकानें जल गई. इनके अलावा भी कई दुकानें आग की चपेट में आ गई. इनमें से ज्यादातर दुकाने जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गई.
कारणों का अबतक पता नहीं, पुलिस कर रही जांच
आग कैसे और कहां से शुरू हुई इस बारे में अबतक कोई
जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि ये किसी शरारती तत्व की
करतूत है या फिर किसी और कारण से आग लगी. पहले भी
कुमारधुबी बाजार में आग लगने की घटना हो चुकी है.
ऐसे में स्थानीय लोग इसके पीछे किसी षडयंत्र से भी इनकार नहीं कर रहे हैं.
रिपोर्ट: संदीप
- JTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में विषय की गड़बड़ी से 10-12 हजार अभ्यर्थी परेशान, JAC पहुंचे छात्र
- Bihar Public Distribution System: बिहार में 8.45 करोड़ राशन लाभुक, 4,910 दुकानों के लिए विज्ञापन; शिकायतों पर बनेगा फ्लाइंग स्क्वॉड
- Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले लंबित, रांची समेत कई जिलों में धीमी रफ्तार
Highlights

















