Advertisment

स्थापना दिवस : JMM का 51वां स्थापना दिवस समारोह आज

DHANBAD: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51 वां स्थापना दिवस समारोह आज धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित किया गया है. जिसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं जिला प्रशासन दोनों की तरफ से अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और सूबे के मंत्री और विधायक शामिल होंगे.

cm shibu 22Scope News


कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. जवान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और मैदान में तमाम सुविधाएं मौजूद कराई गई हैं ताकि झामुमो कार्यकर्ताओं और दर्शकों को कोई परेशानी ना हो. झामुमो पहली दफा दिन में ही स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है इससे पहले स्थापना दिवस समारोह देर रात तक चलने की व्यवस्था होती थी.


दुमका में स्थापना दिवस समारोह के दौरान बीजेपी पर बरसे थे हेमंत


झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह कल

दुमका में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि

भाजपा का संकल्प है कि मुझे जेल भेज कर अपनी राजनीतिक रोटी पकाएं.

हेमंत सोरेन 2 फरवरी को देर रात दुमका गांधी मैदान में झामुमो के

44 वें स्थापना दिवस पर रैली को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि झारखंड को

अगले 10 साल में गुजरात के बराबर करें. जब हमारे काम

की गति दिख रही है तो हमें रोकने के लिए ऊपर से बम्बार्डिंग हो रही है.

कभी ईडी तो कभी सीबीआई को बुला ले रहे हैं.

किसी तरह से मुझे पकड़ने की जुगाड़ लगा रहा हैं पर कुछ होने जाने वाला नहीं है.

रिपोर्ट: राजकुमार

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...