पूजा सिंघल ने जमानत की अवधि पूरा होने के बाद किया सरेंडर

RANCHI : निलंबित आइएएस पूजा सिंघल ने शनिवार को जमानत की अवधि पूरी होने के बाद ईडी कोर्ट में सरेंडर किया. जहां से उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया. पिछले महीने 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूजा सिंघल 8 महीनों के बाद जेल से बाहर आयी थीं.

pooja singhal 22Scope News

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेटी के इलाज के शर्त पर एक महीने की जमानत दी थी. इससे पहले गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा ईडी कोर्ट में हाजिर हुई थीं. कोर्ट ने इनके आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए 8 फरवरी की तिथि निर्धारित की है.

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी एक महीने की अंतरिम जमानत


पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने की अंतरिम जमानत दी थी. पूजा सिंघल को इस दौरान दिल्ली एनसीआर में ही रहने की इजाजत दी गई थी. उन्हें यह जमानत उनकी बेटी की देखभाल के लिए दी गई है.

ईडी ने किया था पूजा सिंघल की संपत्ति को अटैच

मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी ने

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की संपत्ति अटैच की थी.

करीब 82.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने अटैच की थी. ईडी द्वारा अटैच की गयी संपत्ति में पल्स सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और जमीन के दो प्लॉट शामिल हैं.


पूजा सिंघल पर 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले का आरोप


बता दें कि 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले का आरोप

पूजा सिंघल पर खूंटी डीसी रहने के दौरान का है.

इस मामले में 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के सरकारी आवास

समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी की कार्रवाई

पूजा सिंघल से जुड़े कई नजदीकियों और सीए सुमन कुमार के

ठिकानों पर भी की गई थी. इसमें भारी मात्रा में करोड़ों रूपए नकद और अहम दस्तावेज मिले थे.

रिपोर्ट : नीरज

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...