Advertisement
Advertisement

घर में फटा सिलेंडर, एक की मौत चार गंभीर रूप से घायल

पटना : राजधानी के कदमकुआं थाना इलाके में घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए.

इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं.

सभी घायल लोगों का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं.

jkjkkjkjkjkddd 22Scope News

घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के अमरूदी गली में हुई.

सिलेंडर विस्फोट किराए के घर में रहने वाले एक शख्स के यहां हुआ. बताया जाता है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था.

कदमकुआं थाना क्षेत्र के अमरूदी गली में हुआ हादसा

इसे ठीक करने के लिए एक कारीगर को बुलाया गया. उसे ठीक करने के लिए उसने जैसे ही नोजल का प्रयोग किया सिलेंडर में आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने घर के दूसरे हिस्सों को भी चपेट में ले लिया और इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. घायल लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...