Commercial Advertisment

अनुसूचित जाति पर राज्य में हो रहे अत्याचार से दिलाएं निजात: भाजपा

 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. मोर्चा अध्यक्ष और विधायक अमर कुमार बाउरी, कांके विधायक समरी लाल सहित अन्य ने इस दौरान उनसे कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की

पिछले 4 सालों से राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का पद खाली है. पिछले दिनों धनबाद में सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी. पर उसके परिजनों को केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये प्रावधानों के मुताबिक लाभ देने में बीसीसीएल लापरवाही बरत रहा है.

अमर बाउरी ने पलामू जिला के एक मामले में बताया कि हिंडालको कंपनी वहां के दलितों की कई एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर वहां खनन कार्य में लगी है.

अनुसूचित जाति पर राज्य में हो रहे अत्याचार से दिलाएं निजात: भाजपा

लेकिन रैयत को कोई भी मुआवजा राशि नहीं दी गयी है. बीआइटी मेसरा (रांची) के एक चतुर्थवर्गीय दलित कर्मचारी सावना नायक की मौत के बाद उनके आश्रितों को ना तो मुआवजा दिया गया है और ना ही उनके आश्रित को नियोजित किया गया है.

इसके अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से संरक्षण मांगा. इन सभी विषयों पर एक ज्ञापन सौंपते उनसे उचित कार्रवाई का आग्रह भी किया.

आदिम जनजातीय समूह विकास योजना के बारे में जानकारी

झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के साथ हो रहा अन्याय- अमर बाउरी

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...