बाबा बागेश्वर पर FIR पर बोली BJP-बिहार की राजनीति के अद्भुत कैरेक्टर है पप्पू यादव

PATNA: बिहार की राजनीति के अद्भुत कैरेक्टर है पप्पू यादव – जाप नेता पप्पू यादव द्वारा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर FIR दर्ज करने की बात पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद का बड़ा बयान सामने आया है।

भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने कहा कि “बिहार की राजनीति के अद्भुत कैरेक्टर है पप्पू यादव। इस व्यक्ति को क्या कहेंगे कि ये क्या कहते हैं और क्या करते हैं, उसमें बहुत अंतर है। पिछले दिनों से पप्पू यादव ने नीतीश कुमार और लालू यादव एवं उनके परिवार के खिलाफ क्या कुछ नहीं कहा लेकिन अब जब चुनाव आ रहा है तो देखिए उन्हीं लोगों के आगे दंडवत- नतमस्तक हैं, सांसद बनने के लिए।

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी पिछले 5 दिनों तक पटना में रहे और पूरे जोशोखरोश एवं लाव लश्कर के साथ प्रवचन करके चले गए। तो अब पप्पू यादव चूहे के बिल से निकले हैं और लाठी पीट रहे हैं कि FIR होना चाहिए। क्यों नहीं नौबतपुर के तरेत में जाकर पप्पू जी ने विरोध किया?

बिहार की राजनीति के अद्भुत कैरेक्टर है पप्पू यादव

पप्पू यादव ही क्यों जदयू और राजद के नेतागण सिर्फ राजनीतिक मकसद से बयानबाजी कर रहे हैं। ताकि अपने मुस्लिम वोट बैंक को खुश कर सकें। पप्पू यादव तो वो लोग जो सुबह में किसी को भी गाली देंगे और रात के अंधेरे में चेहरा छुपा कर जाकर आशीर्वाद भी ले लेंगे।

बिहार की राजनीति के अद्भुत कैरेक्टर है पप्पू यादव

आरजेडी- जेडीयू के विरोध करने से क्या होता है, बड़ी संख्या में बिहार सरकार के वर्तमान मंत्रीगण और जेडीयू- आरजेडी- कांग्रेस के विधायक- सांसदों ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर पर्ची निकलवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कई लोग आपको आश्चर्य होगा कि चेहरा छुपाकर बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सनातन धर्म के प्रचारकों का विरोध करना महागठबंधन और तथाकथित धर्मनिरपेक्षता समर्थक राजनीतिक दलों का एजेंडा है।”
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

पप्पू यादव

पप्पू यादव ने बीजेपी को तेजस्वी यादव से बेहतर क्यों बताया ?

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img