होमगार्ड के जवानों ने किया धरना प्रदर्शन, होमगार्ड की पिटाई मामले में डीडीसी पर कार्रवाई की मांग 

रिपोर्टः मनोरंजन पाठक/ न्यूज 22स्कोप

छपरा: जिले में होमगार्ड पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. आज होमगार्ड के जवानों के द्वारा शहर के नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया. लगभग एक महीने पूर्व ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह की छपरा के डीडीसी के द्वारा पिटाई का मामला सामने आया था. जिसको लेकर होमगार्ड के जवानों ने बड़ी पदाधिकारियों को आवेदन देकर डीडीसी पर कार्रवाई करने का निवेदन किया था. लेकिन अब तक डीडीसी प्रियंका रानी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई. जिसके चलते होमगार्ड के जवानों में काफी आक्रोश है. होमगार्ड के जवानों ने धरना प्रदर्शन कर डीडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस मामले पर जल्द से जल्द करवाई की मांग की.

MP उज्ज्वल रमण ने कहा- राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर...

पटना : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मौन धारण किए हुए जबकि ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में...

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...