जहानाबाद पुलिस ने 2 साइबर अपराधी को धर दबोचा

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस ने दो साइबर अपराधी को धर दबोचा है। शहर की अरवल मोड़ के समीप बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम के साथ में दोनों साइबर अपराधी छेड़छाड़ कर रहे था। मौजूद गार्ड ने देखा कि यह दोनों व्यक्ति एटीएम में कुछ कारनामे कर रहे हैं। तभी गार्ड द्वारा जोर-जोर से हल्ला करने लगे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचते ही दोनों साइबर अपराधी कार पर सवार होकर कर भागने लगे तभी पुलिस भी इनका पीछा किया और सभी थाने को अलर्ट किया गया। तभी दोनों अपराधी सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार दोनों अपराधी गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम धर्मेंद्र एवं चुन्नू बताया जाता है। जो गया जिले के खिदरसराय थाना के निवासी हैं।

आपको बता दें कि पुलिस ने इसके पास से एक कार दो मोबाइल बरामद किया है। जब दोनों अपराधी इतिहास खंगाला गया तो नालंदा जिले में इन लोगों पर साइबर अपराध करने के आरोप में कई मामले दर्ज हैं। जिले में लगातार साइबर अपराध की घटा घट रही है। कभी किसी एक के एटीएम से पैसे की निकासी हो जा रही है, तो एटीएम बदलकर उसके खाते से पैसे उड़ा लिए जा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही हैं। इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। दोनों साइबर अपराधी गिरफ्तार होने से साइबर की घटना में कमी आ सकती है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...