पुलिस कस्टडी में हत्यारोपी की मौत मामले में कार्रवाई, थानेदार समेत एक एसआई को एसपी ने किया लाइन क्लोज

गिरिडीह: मां की हत्या के जुर्म में कस्टडी में लिए गए पुत्र की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई. मृतक 55 वर्षीय नागों पांसी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर का रहने वाला था. घटना के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह एवं एक एसआई मिथुन रजक को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है. मामले की जांच के लिए न्यायिक टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामले की जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी सह डीएसपी संजय राणा ने बताया कि एसपी के द्वारा न्यायिक जांच के लिए जिला एवं सत्र प्रधान न्यायधीश एवं उपायुक्त को लिखा गया है. वहीं पोस्टमार्टम के लिए एक विशेष मेडीकल टीम का भी गठन किया गया है. डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच मानवाधिकार आयोग के गाइडलाइन के तहत किया जाएगा.

डीएसपी ने बताया कि कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुल्हाड़ी एवं गंजी बरामद किया गया है. मृतक ह्रदय रोग से ग्रसित था. इसके अलावा उसके पेट का आॅपरेशन भी हुआ था. साथ ही नियमित शराब का सेवन करता था.

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भागने के क्रम मृतक को चोट भी आई थी. हिरासत में आने के बाद वह काफी तनाव में था और मानसिक आघात पहुंचा था. जिससे उसकी तबीयत रविवार को खराब हो गई थी. जिसके बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस उसे इलाज के अस्पताल लेकर गई थी, जहां उसकी मौत हो गई.

क्या है मामला:

बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर में शनिवार की रात एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने वृद्ध के पोते एवं उसके बेटे नागों पांसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पुलिस कस्टडी में ही नागों पांसी की तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई. मां के द्वारा संपति उसके नाम नहीं किए जाने के कारण वह गुस्से में था.

रिपोर्टः नमन नवनीत

 

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...