रोहतास पुलिस ने दिनारा इलाके से अलग-अलग मामले में 4 को किया गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास पुलिस ने दिनारा इलाके से अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन गंजा कारोबारी तथा एक टॉप टेन के शामिल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। टॉप टेन लूट कांड में शामिल अपराधी बक्सर इटाडी के खुर्शीद आलम बताया गया। जबकि रोहतास पुलिस ने दिनारा इलाके से कार सवार तीन कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए नगदी व गंजा बरामद किया है।

रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया सासाराम दिनारा पथ से नटवार कि ओर जा रहे कार सवार गंजा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत कुमार ने जानकारी दिए कि एक होंडा सिटी कार से लगभग 30.26 किग्रा गांजा एवं करीब दो लाख रुपए के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि मादक पदार्थो कारोबारियों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सासाराम दिनारा पथ से एक होंडा सिटी कार में अवैध रूप से गांजा छुपाकर नटवार थानान्तर्गत बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते ही इसे काफी गम्भीरता से लिया गया तथा इसमें संलिप्त व्यवसायी/ तस्करों की त्वरित गिरफ्तारी एवं गांजा की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष, दिनारा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के कुड चौक के पास संदिग्ध वाहन को रोककर विधिवत तलाशी एवं कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में सासाराम की और से आ रहे एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन उक्त वाहन के चालक के द्वारा होंडा सिटी कार को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस के तत्परता से उक्त वाहन को पकड़ लिया गया।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...